फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेदी ने दी कोयल को 2.75 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Sun, 10 Aug 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी35-जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कोयल में आयोजित सभा में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 17 अगस्त को नरवाना आगमन हलके के लिए सौभाग्यशाली क्षण होगा।
विज्ञापन

यह दौरा क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से नरवाना में की जाने वाली घोषणाएं सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई दिशा देंगी।
उन्होंने बताया कि गांव कोयल में उपस्वास्थ्य केंद्र भवन, जलघर, सामुदायिक भवन, ई-लाइब्रेरी, तालाब सौंदर्यकरण, पक्के रास्ते, पंचायत भवन, वाल्मीकि चौपाल, मंदिर की चारदीवारी, गऊघाट, फिरनी व निकासी नाले जैसे दो दर्जन से अधिक कार्यों को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक पार्क व जिम हॉल का शिलान्यास भी किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे बदले की नहीं, सेवा की राजनीति में विश्वास रखते हैं।
ग्रामीणों से 17 अगस्त की विकास रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि यह रैली क्षेत्र की तकदीर बदल देगी। गांव में पहुंचने पर मंत्री का ग्रामीणों ने फूल मालाओं, आतिशबाजी, शाल व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर महिला सरपंच कविता देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें