07जेएनडी23-कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन मनोज कुमार। संवा
जुलाना। परशुराम धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन मनोज कुमार गोयल पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए वोकल फोर लोकर से स्वरोजगार करते हुए अपनी आमदनी को बढ़ाएं। सभी सरकार की योजनाओं का लाभ लें। खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर एक लाख 56 हजार करोड़ रुपये पार कर गया है।
पिछली सरकारों में जहां एक गुच्छा तीन रुपये का बिकता था, वही गुच्छा अब 12 रुपये का बिक रहा है। खादी ग्रामोद्योग में लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं काम कर रही हैं। देश की सरकार द्वारा कामगार लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामगार लोगों को आधुनिक यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस दौरान राकेश शर्मा, डॉ. शिवकुमार, राजेंद्र प्रसाद कौशिक, किरण सैनी, शीला मौजूद रहे।