फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गंदा पानी भरने वाली जगह पर तैयार किया सुंदर पार्क

Tue, 16 Jul 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। सेढ़ा माजरा में जहां गंदा पानी भरता था वहां पर पंचायत ने शहीद दिनेश खटकड़ के नाम से पार्क का निर्माण करवाया। ग्रामीणों अब सुबह-शाम पार्क में सैर कर सकेंगे। करीब दो एकड़ में बने इस पार्क में पौधरोपण का काम इन दिनों चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के पार्क में बैठने के लिए सीटें रखी गई हैं तो पार्क संबंधित सुविधाएं पंचायत यहां मुहैया करवा रही है। गंदा पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान थे। अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीण भूपेंद्र, मंदीप, सुनील ने कहा कि राजकीय स्कूल के पास गांव का गंदा पानी भरता था। यहां से आने-जाने वालों को परेशानी होती थी। पंचायत से यहां पर पार्क निर्माण की मांग ग्रामीण करते आ रहे थे क्योंकि गांव में कोई पार्क नहीं है। पंचायत द्वारा दो एकड़ से अधिक पंचायत की जमीन पर पार्क का निर्माण करवा कर गंदे पानी जमा होने से हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाने का काम किया है। गांव के शहीद दिनेश खटकड़ के नाम से नाम रखा है ताकि युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा हो।
सरपंच प्रतिनिधि अनूप खटकड़ ने कहा कि पार्क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पौधरोपण किया जा रहा है। यहां गंदा पानी भरता था। शहीद दिनेश खटकड़ के नाम से पार्क का निर्माण पंचायत ने करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें