फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां गांव में तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू, मिलेगी बेहतर सुविधा

विज्ञापन
23जेएनडी10: नगूरां गांव में शुरू हुआ तालाब के सुंदरीकरण का काम। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगूरां गांव में तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। अब गांव में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। तालाब के सुंदरीकरण पर करीब 97 लाख रुपये खर्च होंगे। यह कार्य हरियाणा राज्य तालाब प्राधिकरण एवं सिंचाई विभाग ने शुरू किया है।
परियोजना के तहत तालाब की पगडंडी का निर्माण, चारों ओर लाइटों की व्यवस्था, घाटों का निर्माण, ब्लॉक लगाना व तालाब की खुदाई जैसे कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद तालाब न केवल साफ-सुथरा और आकर्षक नजर आएगा बल्कि गांव के लोगों के लिए एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में भी विकसित होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों और गलियों से निकलने वाला पानी आसपास के तालाबों में जमा हो जाता था। इससे तालाबों में गंदगी बढ़ने के साथ-साथ बदबू और मच्छरों की समस्या भी पैदा हो रही थी। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता था। अब समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
नगूरां गांव में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट से तालाब की सफाई और गहराई बढ़ेगी जिससे गंदे पानी का प्रभाव कम होगा और वातावरण भी शुद्ध रहेगा। तालाब के सुंदरीकरण से गांव को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। एक ओर जहां पशुओं के लिए नहाने और पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को सुबह-शाम टहलने के लिए सुरक्षित पगडंडी और रोशनी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

साथ ही यह तालाब सामाजिक गतिविधियों और गांव की पहचान के रूप में भी विकसित होगा। तालाब का सुंदरीकरण गांव के विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।


गांव में तालाब के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इस काम पर लगभग 97 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी। पशुपालकों के अलावा सैर करने वालों के लिए भी यह खास सुविधा उपलब्ध होगी। -पवन कुमार, जेई सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें