जींद। चोर 42 फीट ऊंचे खंभों से 3472 मीटर तार और 36 लोहे के चैनल चोरी कर ले गए। बिजली निगम को 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बिजली निगम के सीनियर अकाउंटेंट गुरमीत ने पुलिस एफआईआर में बताया कि निगम मनोहरपुर गांव के एरिया में बिजली के 42 फीट ऊंचे खंभों पर तार लगे थे। अज्ञात लोग चार-पांच खंभों से 3472 मीटर तार और 36 चैनल चोरी कर ले गए।
जांच अधिकारी मोहन पाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निगम कार्यालय से 10 हजार मीटर तार चोरी : खेड़ी तलोडा में कार्यालय से चोरों ने 10 हजार मीटर तार चोरी कर लिया। तार की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
निगम के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 20 दिसंबर रात को अज्ञात लोगों ने खेड़ी तलोडा में निगम कार्यालय से यह चोरी की है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।