फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विस चुनाव के लिए बीसी समाज ने बनाई 20 सदस्यीय कमेटी

Sat, 07 Sep 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी23-बैरागी धर्मशाला में एकत्रित हुए बीसी समाज के लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। सर्व बीसी समाज जिला के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक शुक्रवार को बैरागी धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता चांदीराम जांगड़ा ने की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग अपने अधिकार, हित एवं राजनीति भागीदारी के लिए एकजुट है। विधानसभा चुनाव के लिए सर्व बीसी समाज की 20 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें चांदीराम जांगडा़, सत्यनारायण सैन, राजकुमार जोगी, बलवंत सिंह पांचाल, सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, शिव कुमार रोहिल्ला, योगेश बैरागी, चंद्रभान जांगडा़, महावीर ढांगी, कपिल जोगी, भगवान सिंह धीमान, शमशेर ढाकल, श्यामलाल गुर्जर, बलबीर, दिलबाग, राजेंद्र, संदीप घोघड़ियां को शामिल किया गया है। यह कमेटी जल्द ही आगामी रणनीति बनाएगी और सफीदों एवं जींद विधानसभा सहित अन्य क्षेत्र से बीसी ए के उम्मीदवार उतारने के बारे में फैसला लेगी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि प्रदेश के राजनैतिक दलों ने अति पिछड़ा वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया, इससे समाज में रोष है। प्रदेश में अति पिछड़ा वर्ग की 32 प्रतिशत आबादी है। 8 सितंबर को बीसी ए समाज की बैठक सफीदों में बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें