फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का बढ़ा दवाब, हर हाल में लडूंगा चुनाव : जसबीर

Sat, 07 Sep 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी19 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व विधायक जसबीर देशवाल। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शंकर भवन में लोगों ने जसबीर देशवाल को पगड़ी बांधकर कहा कि वह चुनाव जरूर लड़ें। जिन लोगों ने उनको धोखा दिया है, उनको सबक सिखाना जरूरी है। इस पर देशवाल ने कहा कि उन पर कार्यकर्ताओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। वह अब हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। 11 सितंबर को पुरानी अनाज मंडी से नामांकन दाखिल करने जाएंगे।
विज्ञापन

जसबीर देशवाल भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने सफीदों से रामकुमार गौतम को टिकट दे दिया है। इससे सफीदों में टिकट चाहने वालों में नाराजगी है। टिकट की घोषणा के बाद जसबीर ने आवास तथा कार्यालय से भाजपा के बैनर तथा पोस्टर उतार दिए थे। जसबीर देशवाल ने कार्यकर्ताओं की बात को मानते हुए चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। शुक्रवार को भी कालवा, भुरायण, पिल्लूखेड़ा, अंटा, गांगोली से काफी संख्या में लोग पहुंचे और उनको पगड़ी बांधकर चुनाव लड़ने के लिए कहा।
अब भी भाजपा के पास मौका
देशवाल ने कहा कि अभी भी भाजपा के पास समय है। बाहरी उम्मीदवार के बजाय स्थानीय नेता को टिकट दे। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह सफीदों के लोगों का अपमान होगा।

06जेएनडी19 : अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व विधायक जसबीर देशवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें