फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से 22 कट्टे बासमती चावल और 10 कट्टे गेहूं चोरी

Thu, 25 Sep 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर वाली गली में धीरज आटा चक्की के गोदाम में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये की कीमत का गेहूं व चावल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गोदाम के मालिक ने जब सुबह आकर देखा तो गोदाम के बाहर गेहूं व चावल बिखरे पड़े थे और गोदाम का ताला टूट पड़ा था। जब उन्होंने गोदाम में जाकर देखा तो गोदाम से 22 कट्टे बासमती चावल व 10 कट्टे गेहूं के गायब थे। गोदाम के मालिक धीरज गर्ग द्वारा चोरी की सूचना सुबह ही पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस द्वारा मौके का मुआयना किया गया। पुलिस ने गोदाम मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार धीरज गर्ग ने बताया कि वह मंगलवार रात 10 बजे अपने गोदाम के दरवाजोें को अच्छी तरह बंद करके गया था। लेकिन जब सुबह गोदाम में आकर देखा तो गोदाम में रखे 22 कट्टे बासमती चालक व 10 कट्टे गेहूं के गायब थे। धीरज ने बताया कि इस चोरी से उसको लगभग 35 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस ने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें