फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 280 ग्राम अफीम के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 280 ग्राम अफीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव अंजनी निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम लाभ सिंह होटल के पास गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सतेंद्र को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से 280 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम को नियमानुसार सील कर कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ थाना शहर सफीदों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें