जींद। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार में पिछले एक माह से चल रही उठापटक कल समाप्त हो जाएगी। 10 जनवरी को जिला बार एसोसिएशन के चार पदों प्रधान, उपप्रधान, सचिव व सहसचिव के पद पर चुनाव होगा। इसमें 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रधान, उपप्रधान व सचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार और सहसचिव पद पर दो उम्मीदवार आमने सामने हैं।
जिला बार एसोसिएशन में 970 अधिवक्ताओं के मत हैं। इससे पहले मतदाताओं की संख्या लगभग 1250 थी। वर्तमान प्रधान राकेश मलिक ने जो अधिवक्ता बार में प्रैक्टिस नहीं करते और दूसरे काम करते थे। उनके वोट बार की सहमति से काट दिए थे। इसके बाद 970 अधिवक्ताओं के वोट बचे थे। अब बार चुनाव में प्रधान पद पर तीन उम्मीदवार विकास लौहान, अरविंद लाठर, बिजेंद्र लाठर, उपप्रधान पद पर अजय कुंडू, ज्योति यादव, विशाल खटकड़, सचिव पद पर आरती लाठर, संदीप कौशिक व विजय नेहरा, इसके अतिरिक्त सहसचिव के पद पर विजय सौलंकी व प्रशांत लखीना मैदान में हैं। प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे विकास लोहान बीते वर्ष बार के प्रधान पद का चुनाव 22 वोट से हार गए थे। इसके बाद अब दोबारा किस्मत आजमा रहे हैं। प्रधान पद पर ही चुनाव लड़ रहे अरविंद लाठर पहले दो बार बार में उपप्रधान रह चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार में अलग ही माहौल बना हुआ है। जिला बार के चुनाव में महिला अधिवक्ताओं की संख्या कम होने के बावजूद भी दो महिला अधिवक्ताओं ने साहस दिखाया है।
बाक्स
बार की प्रधानी के लिए नहीं दिखाया किसी महिला अधिवक्ता ने साहस
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आज तक प्रधान पद पर चुनाव लड़ने का साहस किसी महिला अधिवक्ता ने नहीं दिखाया है। इसके विपरित इस बार भी दो महिलाएं सचिव व उपप्रधान पद पर मैदान में उतरी हैं। महिलाओं की संख्या को कम देखते हुए महिलाएं बार के चुनाव में आगे आने का साहस कम कर रही हैं।
बाक्स
बार में चल रहा पार्टियों का दौर आज होगा समाप्त
बार में प्रधान पद के उम्मीदवार के बीच लंच व टी पार्टी का दौर चला हुआ है। पिछले कई दिन से बार में चुनाव को लेकर माहौल रोचक बना है। ज्यादा जोर प्रधान पद के उम्ममीदवार लगा रहे हैं, जबकि अन्य पदों के उम्मीदवारों ने फिलहाल इस तरह की पार्टी नहीं रखी।
बाक्स
सुबह साढ़े आठ से शाम चार बजे तक चलेगा मतदान
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी और चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को नाम की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी।
-राकेश मलिक, रिटर्निंग अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन, जींद।
फोटो 08जेएनडी02 से 12