फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बार काउंसिल चुनाव...157 उम्मीदवारों के लिए 949 मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
18जेएनडी18-बार काउंसिल चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया करवाने को लेकर बैठक महिलाएं अ​धिवक्ता। संव
विज्ञापन
जींद। जिला बार काउंसिल का चुनाव बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में 158 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके लिए 949 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को निष्पक्ष और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जहां प्रवेश से पहले मतदाताओं की जांच भी की गई।
इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। मतदान के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर केंद्र बनाए गए थे जिससे मतदाताओं को सुविधा मिल सके और भीड़ भाड़ की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिनभर चले मतदान के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक सुचारु रूप से जारी रही।
चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं। कार्यकारी प्रधान अधिवक्ता विकास लोहान ने बताया कि बार काउंसिल चुनाव अच्छे माहौल में संपन्न हो गए हैं। 20 मार्च को मतगणना की जाएगी।

18जेएनडी18-बार काउंसिल चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया करवाने को लेकर बैठक महिलाएं अधिवक्ता। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें