फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव, देवेंद्र लोहान के सिर प्रधानगी का ताज

Fri, 08 Apr 2016 11:21 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार जिला बार एसोसिएशन की प्रधानी का ताज देवेंद्र लोहान के सिर सजा। देवेंद्र लोहान ने प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार भारद्वाज व बलजीत मोर को हराया। वहीं मनोज श्योकंद उप्रप्रधान, आरती लाठर संयुक्त सचिव तथा शमशेर जागलान सचिव बने।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए इस बार तीन प्रत्याशी तथा उप प्रधान, संयुक्त सचिव तथा सचिव के लिए दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था।

शुक्रवार को सुबह 10 बजे से चार बजे तक मतदान चला, जिसमें कुल 528 मतदाताओं में से 491 ने अपने मत का प्रयोग किया।

सभी प्रत्याशियों की चुनाव परिणाम पर नजरें गढ़ी रही। जैसे ही परिणाम आया, प्रत्याशी देवेंद्र लोहान के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देवेंद्र लोहान ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार भारद्वाज को 22 मतों से हराया।

वहीं तीसरे प्रत्याशी बलजीत मोर को 114 मत मिले। उप प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें मनोज श्योकंद ने प्रेम को 103 मत से हराया।

सचिव पद के लिए शमशेर जागलान तथा हेमंत सुखीजा के बीच मुकाबला था, जिसमें शमशेर जागलान ने हेमंत सुखीजा को 29 मत के अंतर से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद के लिए आरती व मनोज वत्स के बीच मुकाबला था। इसमें आरती लाठर ने मनोज वत्स को आठ मतों से हराया
विज्ञापन


किसको कितने मिले मत
प्रधान पद के लिए
देवेंद्र लोहान- 198 मत, शिवकुमार भारद्वाज- 176 बलजीत मोर- 114 मत
उप प्रधान पद के लिए
मनोज श्योकंद- 296 मत, प्रेम- 193
सचिव पद के लिए- शमशेर जागलान- 259 मत, हेमंत सुखीजा- 230 मत
संयुक्त सचिव पद के लिए- आरती लाठर- 247, मनोज वत्स- 239

जनता व वकीलों के हित में करेंगे काम
वकील भाईयों ने बार के लिए कुछ करने का मौका दिया है। उनकी उम्मीदों पर कोई कसर बाकीनहीं रहने दी जाएगी। आम जनता को न्याय दिलवाने में एसोसिएशन कड़ी का काम करेगी।
देवेंद्र लोहान, प्रधान
जिला बार एसोसिएशन

परिवार की तरह करेंगे काम
एक परिवार की तरह कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। वकील व आम जनता की जो भी आवश्यकताएं हैं, उनको ध्यान में रखकर काम करेंगे।
मनोज श्योकंद, उप प्रधान
जिला बार एसोसिएशन

सबको साथ लेकर चलें
बार के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। प्रत्येक साल आपसी भाईचारे से बार का चुनाव करवाया जाता है। जो जीतता है, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह सबको साथ लेकर चले।
विज्ञापन

शमशेर जागलान, सचिव
जिला बार एसोसिएशन

उम्मीदों पर खरा उतरूंगी
मुझे जो मौका दिया गया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। विशेष तौर पर महिला वकीलों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।
आरती लाठर, संयुक्त सचिव

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें