फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में अब भी सरकार का गुणगान कर रहे बैनर

Sat, 23 Mar 2024 01:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का किस तरह पालन हो रहा है, यह आज लगे सरकार के बैनरों से पता चल जाता है। कुछ दिन पहले भी अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था, उसके बावजूद लघु सचिवालय में जहां नगरायुक्त का ऑफिस हैं, वहां पर नगर परिषद के बैनर लगे हुए हैं, जबकि इस प्रकार के बैनर चुनाव की घोषणा होने के 24 घंटे के अंदर दिखाई नहीं देने चाहिएं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक टीम का गठन किया गया है ताकि इस प्रकार के बैनर तथा होर्डिंग्स कहीं दिखाई नहीं दें। इसके अलावा नगर परिषद की टीम को भी सभी प्रकार के हाेर्डिंग्स व बैनर उतरवाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर परिषद खुद के बैनर भी सरकारी दीवारों पर नजर आ रहे हैं। यह सरासर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। जब खुद दूसरों के होर्डिंग्स उतरने वाली नगर परिषद अपने होर्डिंग्स को ही नहीं उतारेगी तो फिर नियमों का पालन कैसे होगा।
बॉक्स
सभी प्रकार के होर्डिंग्स व बैनर उतारने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कोई बैनर लगा हुआ है तो उसे तुरंत उतरवा दिया जाएगा। आदर्श आचार संहिता का जिले में पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए नियमों के अनुसार ही कार्य किए जा रहे हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें