जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभा खोज समारोह के दूसरे दिन सिंगिंग, डांसिंग, मोनो एक्टिंग और प्लेइंग इंस्ट्रूमेंटल जैसी कई प्रतियोताएं हुईं। डांस में प्रथम मुस्कान सिंह, द्वितीय मुस्कान और तृतीय स्थान पर मोहित रहा। इसके अलावा हरियाणवी ट्रेडिशनल में बजरंग योग विज्ञान विभाग से विजेता रहे।
रंगोली में प्रियंका और मानसी प्रथम, प्रियंका और मानसी द्वितीय, ज्योति और निशु तथा अंजलि तीसरे स्थान पर रही। वहीं ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में जतिन प्रथम, अभिषेक द्वितीय और मंजीत सिंह तृतीय रहे।
पेंटिंग में अंजना प्रथम, ममता द्वितीय और गीता तृतीय स्थान हासिल किया।भाषण में प्रथम अंशिका, द्वितीय पलक शर्मा और ध्रुव तथा प्रियंका तृतीय रही। प्रश्नोतरी में प्रथम संजना, तमन्ना और अंजू, रितु, गरिमा और वंशिका द्वितीय तथा प्रेरणा, मनीषा, मोनिका तृतीय स्थान पर रहे।
पोएटिकल सिम्पोजियम में प्रथम प्रियंका और प्रीति द्वितीय रहे। मोनो एक्टिंग में प्रथम मोनिका, द्वितीय संदीप और तृतीय आंचल रही। प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट में प्रथम संदीप और द्वितीय साहिल रहा।
कुलपति प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि आज के टैलेंट शो कार्यक्रम में हमारे विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। यह कार्यक्रम न केवल उनकी कलात्मकता को प्रदर्शित करता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को भी उजागर करता है। निर्णायक मंडल की भूमिका में
सिंगिंग में डॉ. कृष्ण कुमार कोऑर्डिनेटर, डॉ. भावना और डॉ. कविता रहे। डांस में डॉ. कविता कोऑर्डिनेटर, डॉ. निशा देउपा, डॉ. भावना रही। मोनो एक्टिंग में डॉ. कृष्ण कुमार कोऑर्डिनेटर, प्रो. आनंद मलिक और डॉ. रोहित राठी रहे। प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट में डॉ. कविता कोऑर्डिनेटर, डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. भावना रही।
17जेएनडी15-सीआरएसयू में आयोजित प्रतियोगिता में डांस करती छात्रा। स्रोत विवि