फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान अवार्ड

विज्ञापन
17जेएनडी14: कैडेट को सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी विंग की छात्राओं ने दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। यह शिविर छह से 15 अक्तूबर तक मित्तासो कॉलेज ऑफ एजुकेशन नरवाना में हुआ। इस दौरान 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित शिविर में हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद को सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार मिला। इसी कैंप में कैडेट पूनम को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का अवार्ड भी मिला। बाधा दौड़, थ्रो बाल, आर्टिकल लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान, रस्साकशी एवं पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा टेंट लगाना, एक्सटेंपोर प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनसीसी आफिसर अंजू ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें