फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैडमिंटन...अंडर-14 में प्रतीक रहे प्रथम

Sat, 01 Nov 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी05-हरियाणा दिवस पर हुई प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करते डॉ. रमेश धारीवाल और अन्य।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा दिवस पर त्रिवेणी खेल समिति और यामाहा बाइक एजेंसी की तरफ शनिवार को शारदा विद्या पीर मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैडमिंटन का आयोजन हुआ। इस दौरान 14 आयु वर्ग में प्रतीक ने प्रथम, पीयूष ने द्वितीय और गौरव तृतीय रहा। अंडर 11 आयु वर्ग में बरखा प्रथम, देव द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान रामकुमार गौतम ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राधानाचार्य रेणुका शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को खेलों की महत्ता समझाते हुए स्वास्थ्य में खेलों के विशेष योगदान और वर्तमान में हरियाणा सरकार की ओर से दिए जा रहे खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सराहनीय कदम बताया।
महासचिव डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि हरियाणा में खेलों का विशेष महत्व है। हरियाणा प्रदेश की खेलों से ही पहचान है। प्रदेश के युवा हर खेल में देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को महासचिव व प्राधानाचार्य ने मैडल और ट्राफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें