फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिली बद्दोवाल टोल कमेटी

Fri, 25 Jul 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी15-किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए बद्दोवाल टोल कमेटी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बद्दोवाल टोल कमेटी ने क्षेत्र की विभिन्न किसान समस्याओं को लेकर बुधवार को एसडीएम नरवाना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को हो रही खाद खासकर यूरिया व डीएपी की कमी को लेकर चिंता जताई और बताया कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलें खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा नकली बीज की बाजार में बढ़ती उपलब्धता पर भी कमेटी ने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने एसडीएम को अवगत कराया कि यदि प्रशासन ने जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। किसानों ने प्रशासन से मांग कि नकली बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और खाद की सप्लाई नियमित व पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर बद्दोवाल टोल कमेटी के सदस्य होशियार खरल, दलशेर ढाकल, गुरमेल वकील और सुनील भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें