24जेएनडी28-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ ने बिरौली गांव के पास से एक युवक को तीन अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
सीआईए स्टाफ की टीम बुधवार शाम को नेशनल हाईवे पुल के नीचे गोहाना रोड पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक नीली जींस और काले रंग की शर्ट पहने हुए है। वह बैग में अवैध हथियार लिए हुए है। पुलिस ने बिट्टू वासी अनूपगढ़ को पकड़कर तलाशी ली तो बैग से 32 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुई जिसमें तीन कारतूस लोड, 30 बोर देसी पिस्तौल और 315 बोर देसी पिस्तौल खाली मिली।
जब आरोपी से इन हथियारों के लाइसेंस या परमिट के बारे में पूछा गया तो वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जिले के अन्य थानों में संगीन धाराओं में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।