फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार-मंगलवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी आ सकते हैं परामर्श लेने

विज्ञापन
कॉलेज में परामर्श पहुंचीं छात्राएं। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। छह महीने के बाद कॉलेज में विद्यार्थियों ने दोबारा से प्रवेश शुरू हो गया है। विद्यार्थी अब कॉलेज आकर शिक्षकों से परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए शेड्यूल भी बनाया गया है। अभी नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लगेगी। अभी कॉलेजों में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए बनाया शेड्यूल
- सोमवार व मंगलवार को बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक, दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज आने का शेड्यूल बनाया गया है।
- बुधवार व वीरवार को सुबह नौ बजे से लेकर 12 बजे तक बीए द्वितीय वर्ष और साढ़े 12 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक बीकॉम व बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी परामर्श लेने आ सकते हैं।
विज्ञापन

- शुक्रवार व शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बीए फाइनल और दोपहर साढ़े 12 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक बीकॉम व बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी परामर्श लेने आ सकते हैं।
सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई हैं, उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा और विद्यार्थियों को कॉलेज में आने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यार्थी फिलहाल केवल परामर्श के लिए ही आ सकते हैं। नियमित रूप से कक्षाएं नहीं लगेंगी।
विज्ञापन

- राजेश्वरी कौशिक प्राचार्य महिला महाविद्यालय जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें