14जेएनडी03-महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत
जींद। कंडेला गांव की आंगनबाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्यकर्मी मुकेश रानी, मूर्ति देवी, देवीराम कौशिक और कलावती ने शिरकत की।
स्वास्थ्यकर्मी मुकेश रानी और मूर्ति देवी ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बेटियां आज सेना में भी भागीदारी करके देश सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। सरकार के कड़े कदम उठाने के बाद बेटियों के जन्म में सुधार हुआ है। स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना, करवाना दंडनीय अपराध है। इस मौके पर उषा, कृष्णा, रानी, कविता, अनिता, माया, सरोज, पिंकी और मोहिनी भी मौजूद रहीं।