फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाल विवाहों के विरुद्ध जिले में जागरूकता अभियान का आरंभ

Mon, 21 Apr 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी15-जयंती देवी मंदिर में मौजूद टीम। स्रोत एमडीडी ऑफ इंडिया
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर जिला संरक्षण बाल विवाह निषेध अधिकारी और गैर सरकारी संगठन एमडीडी ऑफ इंडिया ने 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल-विवाहों को लेकर जींद जिले में जागरूकता अभियान आरंभ किया है।
विज्ञापन

एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर काफी विवाह होते हैं। इसमें बाल विवाहों की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने हरियाणा राज्य के सभी जिलों में विवाह से संबंधित सभी हितधारकों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करने के लिए बड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिला संरक्षण बाल विवाह निषेध अधिकारी सुनीता ने अपने स्टाफ और एमडीडी ऑफ इंडिया सदस्यों का संयुक्त दल का गठन किया है। इस संयुक्त दल ने शहर में पटियाला चौक के नजदीक मुख्य जयंती देवी मंदिर, इंदिरा कॉलोनी स्थित मुख्य मस्जिद, रानी तालाब स्थित गुरुद्वारा और रेलवे रोड स्थित मुख्य चर्च का दौरा करके वहां उपस्थित मुख्य पुजारी, मौलाना, मुख्य ग्रंथी और पादरी से भेंट करके अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन विवाह के लिए आने वाले दूल्हा और दुल्हन के जन्म प्रमाण-पत्रों की सावधानी से जांच करके ही विवाह कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें