फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बख्ता खेड़ा में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरुकता शिविर

विज्ञापन
13जेएनडी07 : महिलाओं को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत: कर्मचारी - फोटो : Archive
विज्ञापन
जींद। बख्ता खेड़ा गांव में घटते लिंगानुपात को सुधारने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम और बेटियों को समान अधिकार देने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता कविता व संतोष ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान हैं। उनका सम्मान और संरक्षण करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। लोगों से आह्वान किया गया कि लिंगानुपात सुधारने के लिए इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें