फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज पटरी पर लौटेगी रदद् चल रही पांच ट्रेनें

विज्ञापन
13जेएनडी08-जींद जंक्शन, जहां से पैसेंजर ट्रेन आवागमन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रूट पर किशनगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते पांच मई से रद्द चल रही पांच पैसेंजर ट्रेनें वीरवार को दोबारा पटरी पर लौट आएंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

किशनगंज स्टेशन के पास मरम्मत कार्य के चलते छह पैसेंजर ट्रेनों को आवागमन बंद कर दिया था। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली जाने की बजाय शकूरबस्ती से लौट रही थी। इससे यात्रियों को बसों में सफर करना पड़ रहा था जो उन्हें मंहगा पड़ रहा था।
ये ट्रेंने होंगी बहाल
54032 जींद-दिल्ली ट्रेन, 54033 दिल्ली-नरवाना ट्रेन, 54034 जींद-दिल्ली, 54035 दिल्ली-जाखल व 54036-जाखल-दिल्ली ट्रेन जो रद्द थी, वह अब बहाल हो जाएंगी। ट्रेन नंबर 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर 15 मई को आगवामन शुरू करेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12481-श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 12482-श्रीगंगानगर इंटरसिटी, 64912 जींद-न्यू दिल्ली, 64915 न्यू दिल्ली-जींद, 14023-दिल्ली-कुरुक्षेत्र, ट्रेन नंबर 14024-कुरुक्षेत्र-दिल्ली, 64931-दिल्ली-जींद और 64932-जींद-दिल्ली ट्रेन पहले की तरह शकूरबस्ती की बजाए दिल्ली तक चलेंगी।
वर्जन
पांच से 14 मई तक छह ट्रेन रद्द चल रही हैं। वहीं जम्मू-कटरा से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था और कुछ ट्रेन शकूरबस्ती से ही लौट रही थी। अब 13 मई से ट्रेन बहाल हो जाएंगी। वहीं 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर 15 मई को बहाल होगी।
विज्ञापन

-अजय माइकल, सीपीआरओ नई दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें