16जेएनडी 12: मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्र
नरवाना। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। डॉ. कपिल शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने नागरिक अस्पताल परिसर सहित विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों, अध्यापकों और आमजन को बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।
सुपरवाइजर शमशेर सिंह, एमपीएचडब्ल्यू गुरदेव सिंह और महिला सुपरवाइजर सरोज रानी ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। इसलिए कूलर, टंकी, गमले, टायर और अन्य जल संग्रहण वाले स्थानों की नियमित सफाई जरूरी है। टीम ने लोगों को हर रविवार ड्राई डे मनाने और आसपास पानी जमा नहीं होने देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हेल्थ एजुकेशन पंपलेट भी वितरित किए गए।