फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी अवध-असम एक्सप्रेस

Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी03-रेलवे जंक्शन पर पहुंची अवध-असम एक्सप्रेस, जो कि एक मार्च तक रद्द रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
जींद। कोहरे के मौसम में सुचारू और सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए रेलवे ने लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन को दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रखने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में जींद और नरवाना के यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस को प्रत्येक शनिवार छह दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रखा जाएगा। इनमें 13, 20 और 27 दिसंबर, तीन, दस, 17, 24, 31 जनवरी, सात, 14, 21, 28 फरवरी को यह ट्रेन जींद नहीं आएगी।
इसके अलावा लालगढ-डिब्रूगढ एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को नौ दिसंबर से एक मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी। यह ट्रेन नौ, 16, 23, 30, दिसंबर, छह, 13, 20, 27 जनवरी, तीन, दस, 17, 24 फरवरी और एक मार्च को जींद नहीं आएंगी।
विज्ञापन

वहीं न्यू तिनसुकिया जंक्शन से सुबह 10.40 बजे चलकर सिलिगुड़ी, मुज्जफरनगर, लखनऊ, हरदोई, बरेली, गाजियाबाद और दिल्ली होते हुए शाम 18 बजकर 17 मिनट पर जींद जंक्शन पहुचंती है। डिब्रूगढ़ के लिए रवाना होती है। शाम 7.50 बजे लालगढ़ से चलकर, सुबह साढ़े चार बजे जींद जंक्शन पर पहुंचती है।
दैनिक यात्रियों को होगी ज्यादा परेशानी

ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी। डिब्रूगढ़ की तरफ नरवाना और जींद से काफी यात्री इस ट्रेन में सफर करते हैं। इस ट्रेन बहादुरगढ़, रोहतक, जींद और नरवाना के लिए दिल्ली से काफी यात्री आवागमन करते हैं। नरवाना और जींद से दिल्ली की तरफ व्यापार करने वाले दैनिक यात्री घर आने के लिए इसी ट्रेन का सहारा लेते हैं।

वर्जन

अवध-असम एक्सप्रेस प्रत्येक हर शनिवार छह दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी। वहीं हर मंगलवार को नौ दिसंबर से एक मार्च 2026 तक रद्द रखा जाएगा। यात्रियों की परेशानी बढ़ना स्वभाविक है।-जयप्रकाश, यातयात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें