24जेएनडी16- जागरण में ज्योति प्रज्जवलित करते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुत अत्री। स्रोत आयोजक
उचाना। राजेंद्रा कॉलोनी में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विकास मखंड के आवास पर बुधवार रात माता का जागरण हुआ। इसमें विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। पूजा सावरियां, मोनू दहिया, पंकज गोयल, शिवम गोयल ने पूरी रात माता के भजनों का गुणगान किया। माता के भजनों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमे। विधायक ने कहा कि धर्म से हमें जुड़ना चाहिए। इस मौके पर रामचंद्र कौशिक, श्याम लाल कौशिक, शिव कुमार, राजेश कौशिक, रामचंद्र अत्री, सोनू, आनंद अग्रवाल, महेंद्र लोधर, प्रवीण, सोनिया, रीना, कनिका, अनिता मौजूद रही। संवाद