फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑटो चालक दो भाइयों को पीटकर थाने में उतरवाए कपड़े, एएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों शहर थाने में तैनात एक एएसआई को पुलिस की वर्दी की धौंस जमाकर दो भाइयों के साथ मारपीट करना भारी पड़ गई। जींद एसपी ने एएसआई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सफीदों शहर थाने में तैनात एएसआई मनजीत सिंह 21 जुलाई को किसी व्यक्तिगत काम से अपनी गाड़ी में पानीपत की तरफ कहीं जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में तीन अन्य युवक भी थे। इस दौरान उसकी गाड़ी की टक्कर सफीदों की तरफ आ रहे पाजू खुर्द गांव के एक युवक की ऑटो से हो गई।
मनजीत सिंह और उसके साथियों ने अपनी वर्दी का रौब जमाते हुए ऑटो चालक सुमित और उसके साथ मौजूद उसके भाई हिमांशु के साथ मारपीट की। दोनों भाइयों को थाने में नंगा बैठाकर मारपीट की। बाद में दोनों भाइयों ने डीएसपी सफीदों को इस मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन

इस बात की शिकायत जैसे ही पुलिस के पास आई तो डीएसपी ने मामला एसपी के संज्ञान में लाते हुए इस मामले में कार्रवाई करने की सिफारिश की। इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई मनजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस वालों को अपना व्यवहार सुधारने का प्रयास करना चाहिए। किसी आम आदमी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें