08जेएनडी17: स्मृति संस्कृति समारोह में पुराने औजारों का निरीक्षण करते हुए कुलपति प्रोफेसर रामप
जींद। हरियाणा कला परिषद एवं सरस्वती कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी सीआरएसयू के सभागार में स्मृति संस्कृति महोत्सव का आगाज हुआ। स्मृति संस्कृति महोत्सव के पहले दिन हरियाणा कला परिषद से आए कलाकार अल्फ़ाज़ हरियाणवी एवं दल ने लोक रागनी की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम के संयोजक व सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन हरियाणा कला परिषद के कलाकार अल्फ़ाज़ एवं दल ने रागनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी। वहीं, कार्यक्रम का शुभारंभ कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. डॉ. रामपाल सिंह ने की।
कला परिषद के कलाकारों ने चालो उस देश में जहाँ संगीत हो रागनी प्रस्तुत कर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी और खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रो. डॉ. रामपाल सिंह ने कहा कि स्मृति संस्कृति महोत्सव वरिष्ठ पत्रकार व लोक कलाकार ब्रह्मलीन रविशंकर शर्मा को पुण्य श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में आए लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध किया कि हरियाणा की लोक कला संस्कृति महान है। जिन कलाकारों ने लोक कला के माध्यम से युवा पीढ़ी को जागरूक किया, उनका यह प्रयास सराहनीय है।