फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूजी दाखिलों की दौड़ हुई तेज, सैन भगत कॉलेज और महिला कॉलेज बने पहली पसंद

विज्ञापन
08जेएनडी31: संत ​शिरोम​णि श्री सैन भगत कॉलेज में हेल्प डेस्क पर जानकारी लेने आई छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
जींद। स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर जिले के कॉलेजों में विद्यार्थियों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाए जाने के बाद आवेदन संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। अब विद्यार्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल एक सप्ताह का समय शेष है जबकि पहली मेरिट सूची 27 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जींद के संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बने हुए हैं। राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न 13 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब तक दो हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जबकि एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है।
दूसरी ओर, राजकीय महिला महाविद्यालय में भी आवेदन संख्या 1200 का आंकड़ा पार कर चुकी है तथा 750 से अधिक आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। राजकीय पीजी कॉलेज में सबसे अधिक आकर्षण बीए और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में देखने को मिल रहा है। बीए कला संकाय की 600 सीटों के मुकाबले 1067 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं बीसीए की 120 सीटों पर 289 और बीबीए की 40 सीटों पर 128 आवेदन पहुंचे हैं। बीकॉम की 220 सीटों पर 231 आवेदन आए हैं। विज्ञान संकाय में लाइफ साइंस की 170 सीटों के लिए 215 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कैमिस्ट्री, मैथ और फिजिक्स जैसे विषयों में भी सीटों से अधिक या बराबर संख्या में आवेदन दर्ज किए जा रहे हैं।
तिथि बढ़ने के बाद आवेदन प्रक्रिया में आई तेजी
पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 28 जून से एक जुलाई तक फीस जमा करवाने का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अंतिम तिथि बढ़ने के बाद आवेदन प्रक्रिया में लगातार तेजी आई है और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।
बाक्स
विद्यार्थियों को समय रहते अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों में आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। 15 जून के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी और इसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। आवेदन बढ़ने से इस वर्ष कई पाठ्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा पहले की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। -डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें