फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर हथियारों से किया हमला

Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के बतख चौक स्थित हरि नगर में मकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर तीन युवकों पर हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने छह-सात लोगों के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हरिनगर निवासी कमल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मार्च शाम के समय वह हिमांशु की गाड़ी लेकर आया था। उसने गाड़ी को घर के सामने खड़ी कर दिया। इस बात को लेकर पड़ोसी के साथ कहासुनी हो गई। रात करीब 11 बजे जुलाना निवासी रामपाल और उसकी पत्नी निशा, गौरी, कृष, रमेश की पत्नी और कुछ अन्य हथियारों सहित उनके घर पर आए। उन्होंने आते ही उसकी मां पर हमला कर दिया। इससे उसकी मां को गंभीर चोटें आई। शोर मचाने पर वह भी पहुंच गए। हमलावरों ने उनपर और उनकी मौसी के लड़के सन्नी पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी एचसी रामरतन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रामपाल, निशा, गौरी, कृष, हिमांशु और रमेश के खिलाफ हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें