फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एथलेटिक्स व कबड्डी नर्सरी से निखर रहीं खेल प्रतिभाएं, 12 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन

विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी02-पोंकर खेड़ी में खोली गई नर्सरी में अभ्यास करती लड़कियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पोंकर खेड़ी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में संचालित एथलेटिक्स और कबड्डी की खेल नर्सरियों से तैयार हो रहे खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
हाल ही में आयोजित खंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में वंशिका, तन्वी, कवलदीप, स्नेहा, निशु, प्रतिज्ञा और अमरदीप का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं अंडर-17 में निधि और काफी और अंडर-19 में साक्षी, दिशा और सारिका ने जिला स्तर के लिए जगह बनाई है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में भी स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में साक्षी ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा, दिशा ने तीन हजार मीटर दौड़ में दूसरा और सारिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में निधि तीन हजार मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रही जबकि अंडर-14 में निशु ने लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में संचालित दोनों खेल नर्सरियों में करीब 100 लड़के और लड़कियां प्रतिदिन नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ी अपनी तकनीक और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में जुटे हैं। वर्ष 2014 में प्रो कबड्डी लीग में गांव के खिलाड़ी वजीर ढुल के शानदार प्रदर्शन के बाद युवाओं में कबड्डी के प्रति उत्साह बढ़ा।
विज्ञापन

लड़कों के लिए कोच अमित और लड़कियों के लिए कोच मोनिका की नियुक्ति की हुई है। कोच मोनिका ने बताया कि लड़कियां रोजाना अभ्यास करने के लिए नर्सरी में आती हैं। 12 लड़कियों का चयन जिला स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें