फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

विज्ञापन
06जेएनडी03: विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के एथलीटों ने 12 पदक अपने नाम किए हैं। यह चैंपियनशिप करनाल के कर्ण स्टेडियम में चार और पांच अप्रैल को आयोजित की गई।
विज्ञापन

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य पदक जीते। मुस्कान ने पांच किलोमीटर रेस वॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्षिल ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। भूपजोत ने 3000 मीटर स्टेपलचेज और बिल्लू ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के अन्य इवेंट्स में सक्षम ने हाई जंप और महक ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल किए। वहीं दीपक जांगड़ा ने 200 मीटर दौड़, हिमांशु ने 400 मीटर बाधा दौड़, रवि ने शॉट पुट, अंकुश ने डेक्थलॉन, नैंसी ने डिस्कस थ्रो और हर्षिल ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि जींद के खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन खेल दिखाया है। इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह एवं अन्य खेल पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में प्रदेश भर के सभी जिलों के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया जिसमें जींद के खिलाड़ियों का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें