फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का गांव में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
29जेएनडी01,02: विजेता ​खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर सम्मानित करते हुए। स्रोत : कोच
विज्ञापन
जींद। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी बराह कलां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटने पर वीरवार को गांव में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों को जींद से गांव तक खुली गाड़ी में लाया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और एकेडमी के कोच रामजश ने खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान ग्रामीणों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में शिवम और परमित ने स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी को गौरवान्वित किया। वहीं, मोहम्मद जावेद ने 66 किलोग्राम, युगम ने 22 किलोग्राम, यश ने 30 किलोग्राम और यश ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा ध्रुव ने 27 किलोग्राम और दक्ष ने 21 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आठ पदक जीतना एकेडमी के लिए गर्व की बात
कोच रामजश ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आठ पदक जीतना एकेडमी के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गांव और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एकेडमी में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में भी राष्ट्रीय और अन्य बड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

29जेएनडी01,02: विजेता खिलाड़ियों के गांव पहुंचने पर सम्मानित करते हुए। स्रोत : कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें