फोटो 2 नरवाना। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस। स्रोत पुलिस।
नरवाना। कार्यक्रम में नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए बताया कि साइबर ठग फर्जी लिंक, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते हैं। युवाओं को सलाह दी गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। नरेश कुमार ने आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 सेवा का उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लाइब्रेरी संचालक सुमित कुमार सहित टीम के सदस्य और बड़ी संख्या में युवा व विद्यार्थी मौजूद रहे।