फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल श्रमिक किसान कैंटीन में 10 रुपए में मिलता है भरपेट भोजन : संदीप चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कपास मंडी के किसान सेवा केंद्र में चल रही अटल श्रमिक किसान कैंटीन का निरीक्षण भाजपा कसूहन मंडल संयोजक संदीप चहल बड़ौदा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने किया। यहां पर मजदूरों से बातचीत करने के साथ कैंटीन में खाना खाकर गुणवत्ता को परखा।
विज्ञापन


संदीप चहल बड़ौदा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कमाल के नेता है जिनकी अगुवाई में निरंतर गरीब हित के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। कैंटीन में कूपन कटवा कर किसान, मजदूर, आमजन 10 रुपए में भरपेट भोजन खा सकता है।
कैंटीन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दाल-चावल, आलू-मटर की सब्जी, ताज़ी चपाती, बूंदी रायता और सूजी का हलवा सहित पौष्टिक थाली मात्र 10 रुपये में उपलब्ध कराई जाती है। खाना खा रहे मजदूरों, आमजन ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है। यह अनूठी पहल किसानों, मजदूरों और मंडी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत साबित होगी। मौके पर मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, प्रदीप भौंगरा भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें