जींद। हरियाणा रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को जिला प्रधान अनूप श्योकंद के नेतृत्व में परिवहन मंत्री अनिल विज से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग में लिपिकों का 35 साल से प्रमोशन में विलंब, वेतनमान में विसंगति को दूर करने की मांगों से अवगत करवाया। इस पर परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया कि दिवाली के बाद कार्यभार संभालने पर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने जल्द ही यूनियन के साथ अन्य सभी मांगों पर बातचीत करने का ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का कोई लाभ रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान सुनील गुर्जर, सुदर्शन कुमार, करण सिंह मोगा भी मौजूद रहे।
27जेएनडी11-परिवहन मंत्री अनिल विज से मिलते रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन सदस्य। स्रोत संगठ