फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। घर में घुसकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी की पहचान जामनी निवासी साहिल उर्फ ढीला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बताया था कि वह 17 अक्तूबर को घर पर अकेली थी। इस दौरान परिजन काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। इस दौरान जामनी गांव निवासी मोहित उनके घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एसआई सुनीता ने बताया कि अब किशोरी से दुष्कर्म करने में सहयोग करने के आरोपी साहिल उर्फ ढीला को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी फरार है। मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें