फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर किया कर्मचारियों पर हमला

विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 बिजली गुल होने पर अलग-अलग तीन गांवों में बिजली कर्मचारियों पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर 14 लोगों के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


निगम के ग्रामीण एसडीओ ओपी मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को लाइन में खराबी आने से बिजली गुल रही। करीब पांच घंटे तक किसानों को बिजली न दिए जाने से गुस्साए गांव टोडीखेड़ी के पवन, बलबीर, रामरुप व एक अन्य व्यक्ति ने फीडर इंचार्ज सतपाल पर हमला कर दिया। हमले से उन्हें काफी चोटें आई। इसी प्रकार गांव रोझला में लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहे कर्मचारियों के साथ गांव के ही राजा, सुरेंद्र, विक्की और दीपक ने अभद्र व्यवहार करके मारपीट की और धमकी दी। एक अन्य मामले में गांव कुरड़ में बिजली व्यवस्था बनाने के लिए निगम द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिसको लेकर गांव के सतीश, जस्सी, रामलाल, भगवती देवी, अमित, हरिओम ने हमला कर दिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें