फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तारों पर गिरा पेड़, शहर में छाया अंधेरा

विज्ञापन
सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर। - फोटो : bureau
विज्ञापन
मंगलवार देर रात पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास बिजली की तारों पर सफेदे का भारी भरकम पेड़ गिरने से शहर की कई पाश कॉलोनी अंधेरे में डूब गईं और 15 घंटे बीत जाने पर भी बुधवार शाम तक बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। सफेदे का वृक्ष गिरने से ट्रांसफार्मर समेत खंभा टूटकर सड़क पर गिरा गया। ट्रांसफार्मर गिरने से पतराम नगर, आर्य उपनगर, अग्रसेन नगर व कैनाल रोड के घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। स्थानीय लोग अजय, कांत, धर्मपाल, कृष्ण, पुष्पा ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पेड़ की जड़ें खोखली होने की शिकायत पहले ही बिजली और वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने शिकायत को वन विभाग को भेज दिया था। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी आए थे, लेकिन लोगों से ही पेड़ कटवाने की लेबर के नाम पर आठ हजार रुपये की मांग की और वापस चले गए। इसी दौरान देर रात पेड़ गिर गया और रात होने की वजह से बड़ा हादसा होने टल गया। लेकिन बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। जिसके कारण लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। अग्रसेन कॉलोनी के सचिन कंसल ने बताया कि गर्मी के कारण लोगों
विज्ञापन

का बुरा हाल है। रात तकरीबन 12 बजे के बाद से बिजली गायब रही जिसके कारण इन्वर्टर भी ठप हो गए। पतराम नगर के धर्मपाल ने बताया कि देर रात बिजली गायब होने के कारण सारी रात जागकर गुजारनी पड़ी। आर्य उपनगर के अजय बंसल ने कहा कि बिजली सप्लाई का असर पानी की सप्लाई पर भी पड़ा। जिसके कारण लोगों की पानी की टंकियां खाली हो गई। उन्होंने कहा कि शहर की पॉश कॉलोनी 15 घंटे बिजली के लिए तरसती रही और कॉलोनी वासी गर्मी में रातभर भटकते रहे।

पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को बंद करवाया। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ हटाने और बिजली सप्लाई बहाल करने की कोशिश में कर्मचारी जुट गए हैं। जल्द ही बिजली सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 किशोरी लाल, जेई बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें