फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के आठ पहलवानों का एशियन कुश्ती में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलिपिन्स में एक से छह जून तक होने वाली एशियन जूनियर चैंपियनशिप और सात से 10 जुलाई को ताइपे में होने वाली एशियन सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भाई सुरेंद्र सिंह मलिक मेमोरियल खेल स्कूल निडानी के आठ पहलवानों का चयन हुआ है। इसमें 63 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिया ढांडा, 67 किलोग्राम भार वर्ग में नैना केनवाल व 84 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुमार फिलिपिन्स में होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। जबकि 40 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी, 46 किलोग्राम भार वर्ग के लिए अन्नू, 52 किलोग्राम भार वर्ग के लिए किरण, 56 किलोग्राम भार वर्ग के लिए मीनाक्षी व 60 किलोग्राम भार वर्ग के लिए अंशु का चयन ताइपे में होने वाली एशियन सब जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। खेल स्कूल निडानी की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में चल रहे प्रशिक्षण कैंप में ट्रायल के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


कृष्णा मलिक ने खिलाड़ियों, प्राचार्या राजवंती मलिक व प्रशिक्षक जगदीश को बधाई देते हुए कहा कि पिछली प्रतियोगिताओं की तरह एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भी संस्था के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोह बनवाकर देश के झंडे को अपनी जीत के साथ फहराने का काम करेंगे। इस अवसर संस्था के सचिव रणधीर सिंह, दलीप सिंह, प्राचार्य रामचंद्र, आनंद लाठर, प्रशिक्षण राकेश दलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें