फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट डीएसपी मंजीत सिंह को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 05जेएनडी16-​खिलाड़ी मंजीत सिंह को सम्मानित करते हुए। स्रोत सदस्य
विज्ञापन
उचाना। बांगर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से वर्ष 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता मंजीत सिंह के खेल कोटे से डीएसपी नियुक्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष अशोक श्योकंद ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंजीत सिंह को प्रशस्ति-पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का बधाई संदेश सोसायटी के मैनेजर अनिल श्योकंद ने पढ़कर सुनाया। संदेश में चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस जज्बे से मंजीत सिंह ने ट्रैक पर तिरंगा लहराया, उसी जज्बे से अब वर्दी में न्याय की दौड़ जीतेंगे।
आरजीएम प्रिंसिपल डॉ. जगतवीर सिंह ने कहा कि मंजीत सिंह ने खेल के मैदान में इतिहास रचा है और अब पुलिस सेवा में भी उसी जुनून के साथ देश व समाज की सेवा करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि उनकी उपलब्धियां और डीएसपी पद पर नियुक्ति बांगर क्षेत्र के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में सज्जन श्योकंद और जगदीश उझाना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें