फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने मांगों को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विधायक आवास पर विरोध प्रदर्शन करती आशा वर्कर। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। आशा वर्कर यूनियन ने समान काम समान वेतन की मांग को लेकर वीरवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार को मांगें पूरी करने का दस दिन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

आशा वर्क र यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने आशा वर्क र यूनियन की तरफ से प्रदेश सरकार को चेताया कि कोई भी आशा वर्कर न तो ऑनलाइन काम की ट्रेनिंग लेगी और न ही ऑनलाइन काम करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार आशा वर्करों से तरह-तरह की बेगार करवा रही है और सरकार द्वारा लगातार काम का बोझ डाला जा रहा है। आशा वर्करों के पास पहले ही बहुत ज्यादा काम है। उपर से ऑनलाइन काम का दबाव बनाया जा रहा है। महासचिव सुनीता ने बताया कि कल आज प्रदेशभर की आशा वर्करों का अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री के आवास के घेराव का कार्यक्रम था, लेकिन कल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आशा वर्करों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की थी, लेकिन उसमें मंत्री जी ने मानदेय में बढ़ोतरी करने या न्यूनतम वेतन देने बारे कोई ठोस बातचीत नहीं की। अब वह दोबारा दस दिन का अल्टीमेटम सरकार को दे रही हैं। अगर समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। इस अवसर पर राजबाला व जगवंती भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें