26जेएनडी26: सृष्टि की संगीत संध्या कार्यक्रम में प्रस्तुति देता कलाकार व मौजूद आयोजक व शहरवासी
जींद। शहर की सामाजिक संस्था सृष्टि फाउंडेशन ने अर्बन एस्टेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सृष्टि संगीत संध्या का आयोजन किया। सृष्टि प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। उन्होंने गायक लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश, आशा भोंसले, किशोर कुमार और हेमंत कुमार को अपनी गायकी से श्रद्धांजलि दी।
वरदान अस्पताल की निदेशक मीना शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। गुप्ता अस्पताल से वरिष्ठ डॉ. अरुण गुप्ता, सर्वोदय अस्पताल से डॉ. नवीन गुप्ता और डॉ. रीटा गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे। गुप्ता डेंटल अस्पताल से डॉ. मनीष गुप्ता भी विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे। सृष्टि संयोजक विवेक सिंगला ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक रहा। सृष्टि फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर डॉ. प्रमिंदर कौर और सुनीता मलिक भी उपस्थित थीं।