फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी कला अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कूल में पढ़ाई के नाम पर छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के हाई स्कूल में कला अध्यापक संजय अरोड़ा ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गांव की एक छात्रा के पिता ने एफआईआर में बताया कि स्कूल में कला अध्यापक संजय अरोड़ा पिछले एक सप्ताह से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। ग्रामीण अध्यापक के तबादले को लेकर एक माह पहले शिक्षा मंत्री से मिले थे और तबादला की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
20 मई को सदर थाना में पहुंचे थे ग्रामीण और छात्राएं
आरोपी शिक्षक (कला अध्यापक) की ओर से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए
ग्रामीण और छात्राएं 20 मई को सदर थाना पहुंची थीं। ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्रामीण स्कूल में भी गए थे लेकिन ग्रामीणों के आने से पहले ही आरोपी अध्यापक स्कूल से भाग गया था।
विज्ञापन


महिला कर्मचारी से भी कर चुका है दुर्व्यवहार
आरोपी कला अध्यापक के खिलाफ स्कूल की महिला कर्मचारी ने भी शिक्षा विभाग को शिकायत दे रखी है। महिला कर्मचारी से भी आरोपी दुर्व्यवहार कर चुका है। महिला कर्मचारी ने शिकायत में बताया कि 20 मई दोपहर को आठवीं कक्षा की कुछ छात्राएं रो रही थीं। जब वह कक्षा में पहुंची तो आरोपी उनकी वीडियो बनाने लगा। इसके बाद उसने उनके साथ हाथापाई की जिससे उनकी चूड़ियां भी टूट गई।
वर्जन
पुलिस ने मामले में आरोपी अध्यापक संजय अरोड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा विभाग ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। -राजेश, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें