10जेनडी35-नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता।
जींद। जिला नागरिक अस्पताल में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता कार्यक्रम कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉॅ. पालेराम कटारिया और उप सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पांचाल की अध्यक्षता में किया। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेश भोला ने कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारियों एवं आर्ट ऑफ लिविंग से मुख्य वक्ता रघुबीर यादव का स्वागत किया।
रघुबीर यादव ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग का मतलब जीवन जीने की कला है। यह एक ऐसा तरीका है, जिससे लोग तनाव और चिंताओं से मुक्ति पाकर खुशी और आनंद से जीवन जी सकते हैं। आर्ट ऑफ लिविंग में ध्यान, योग और श्वास तकनीक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों का मकसद लोगों को आंतरिक शांति और खुशी देना है। यह संस्थान समाज के लोगों को एक साथ लाता है। आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों में दैनिक जीवन के लिए व्यावहारिक ज्ञान भी शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. अरविंद, डॉ. नरेश वर्मा, डॉॅ. संकल्प डोडा भी मौजूद रहे।