फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अब सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं की होगी नियमित मॉनिटरिंग

विज्ञापन
28जेएनडी07: नागरिक अस्पताल का मुख्य गेट। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग होगी। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सभी एसडीएम और सिविल सर्जन को निर्देश जारी कर स्वास्थ्य संस्थानों का तय चेक लिस्ट के अनुसार नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह निर्देश हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की ओर से जारी आदेशों के बाद दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी उप मंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों की स्वच्छता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, कर्मचारियों का व्यवहार, दवा एवं प्रबंधन व्यवस्था, आयुष्मान भारत सेवाएं, प्रसूति एवं शिशु वार्डों की स्थिति, जांच सेवाएं तथा गर्मी के मौसम को लेकर तैयारियों की विशेष रूप से जांच की जाएगी।
साथ ही अस्पताल परिसर, पार्किंग और कचरा निस्तारण व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सेवाओं और सुविधाओं को चौबीस घंटे सुचारु रखना जरूरी है। इसके लिए डीजीएचएस कार्यालय की ओर से विस्तृत चेक लिस्ट तैयार की गई है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
10 दिनों के भीतर कार्रवाई करना अनिवार्य
निर्देशों के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट फोटो और मुख्य टिप्पणियों समेत स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी। यदि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे दूर करने के लिए 10 दिनों के भीतर कार्रवाई करना अनिवार्य होगा। नियमित निरीक्षण और जवाबदेही तय होने से सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
बाक्स
जिला प्रशासन की तरफ से अस्पताल में 24 घंटे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश मिले हैं। इनको लेकर काम शुरू कर दिया गया। पहले भी अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही थी। अब इनमें अधिक सुधार करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें