फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑस्ट्रेलिया से भाई बनकर ऐंठे 6.6 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर ठगों ने ऑस्ट्रेलिया से भाई बनकर अलेवा गांव के व्यक्ति से छह लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अलेवा निवासी सतीश ने एफआईआर में बताया कि वह नगूरां स्थित बीईओ कार्यालय में कार्य करते हैं। रिश्ते में उमके गांव का लड़का रणबीर ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। 14 मई को उनकी फेसबुक आईडी पर रणवीर की आईडी से मैसेज आया और उसने उसे बताया कि वह उनके खाते में कुछ रुपये डालना चाहता है और वह भारत आकर अपने पैसे ले लेगा।
इसके बाद उसने उनके पास नौ लाख 45 हजार 50 रुपये की रसीद भी भेज दी लेकिन इसी दौरान कहा कि उसे एजेंट को कुछ पैसे देने हैं और इसी चक्कर में वह उनकी बातों में आ गए। फिर उसके कहे अनुसार छह लाख छह हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए। बाद में उसे पता चला कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें