फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोघड़िया की बेटी सोनू बनीं लेफ्टिनेंट

Tue, 14 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उचाना
विज्ञापन
सोनू कुमारी की उपलब्धि पर आर्शी वाद देते हुए महिलाएं। - फोटो : jind
विज्ञापन
घोघड़िया गांव की बेटी सोनू कुमारी का चयन आर्मी की मेडिकल कोर में बतौर लेफ्टिनेंट चयन हुआ। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों के साथ-साथ गांव के लोगों में खुशी है। बेटों के बाद अब बेटी भी बड़े पदों पर पहुंच कर गांव, मां-बाप का नाम रोशन कर रही है। लितानी रोड पर वार्ड नंबर एक में आयोजित कार्यक्रम में सोनू को सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक समिति चेयरपर्सन सतीशो देवी ने की। सतीशो देवी ने बेटी किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। गांव की बेटी का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर होना गर्व की बात है। बेटी भी बड़े पदों पर पहुंच कर गांव, मां-बाप का नाम रोशन कर रही है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


सोनू कुमारी ने बताया कि 12वीं के बाद जीएनएस का कोर्स किया। कोर्स के बाद लेफ्टिनेंट पद पर उसका चयन हुआ है। उत्तराखंड के छिछौरागढ़ में उसकी ट्रेनिंग होगी। बेटियों को अभिभावक बेटों से कम न समझें। उनके पिता रामपाल, मां रोशनी ने उसे प्रोत्साहित किया। इस मौके पर अजमेर, धर्मबीर जांगड़ा, योगेश चंद्र आर्य, राजेश, रणबीर, महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें