फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रवाल वैश्य समाज इकाई के अध्यक्ष बने अर्जुन गोयल

विज्ञापन
06जेएनडी16-अर्जुन गोयल
विज्ञापन
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने बुधवार को नरवाना इकाई का गठन किया। इसमें अर्जुन गोयल को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, जिलाध्यक्ष बीएस गर्ग और जिला महासचिव देवेंद्र गोयल की अनुशंसा पर की गई।
विज्ञापन

अर्जुन गोयल लंबे समय से नरवाना में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह समाज को संगठित कर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। नई कार्यकारिणी में राहुल बंसल को सचिव और पवन मित्तल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अर्जुन गोयल ने बताया कि पूरी टीम मिलकर शहर के अग्रवाल समाज को एकजुट करेगी और सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों को गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें