फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नपा परिसर में हुई एरिया सभा की बैठक

Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी21: नपा में आयोजित एरिया सभा।
विज्ञापन
जींद। नगर पालिका उचाना ने वार्ड स्तर पर एरिया सभा की बैठक का आयोजन किया। मुख्य उद्देश्य वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन करना था।
विज्ञापन

नपा सचिव अशोक डांगी की देखरेख में आयोजित बैठकों में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एरिया सभा संख्या 1, 6, 10, 11, 12 और 13 में निर्धारित 10 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति का अनिवार्य कोरम पूरा किया। एरिया सभा में मौके पर ही लाभार्थियों के दस्तावेजों का मिलान किया गया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई गई ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। वार्ड 1 के लिए दयानंद क्लर्क, वार्ड 6 के लिए सत्यवान जेई, वार्ड 10 से 13 के लिए रामनारायण क्लर्क को इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया गया था। इन बैठकों के सफल आयोजन से अब पात्र लाभार्थियों का डाटा सीधे उच्च अधिकारियों को भेजा जा सकेगा, जिससे पेंशन संबंधी कार्यों में तेजी आएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें